
उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल के पिथौरागढ़ जिले के घाट क्षेत्र में विवाह समारोह से लौट रहे पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई । परिवार में कोहराम मच गया । दर असल उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।सूचना के कुछ देर बाद ही रेस्क्यू टीम पहुंची और दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते कुछ समय से पहाड़ों में वाहन गिरने की दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी देखी गई है !


