Uncategorized

छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की । पुलिस ने जान बचाई रामनगर में

रामनगर के कोसी बैराज पर मुरादाबाद की रहने वाली एक छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है, गुरुवार देर रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार, आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव कोतवाली रामनगर में तैनात कांस्टेबल प्रीतम चौधरी और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार की ड्यूटी कोसी बैराज पर लगी थी, इसी दौरान देर रात एक छात्रा बैराज पर पहुंची और नदी में कूदने का प्रयास करने लगी। स्थिति को भांपते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रा को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले आए।

पूछताछ में छात्रा ने स्वयं को मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

uttrakhand #nainital #Ramnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *