
ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ने जेईई मेन में किया उत्कृष्ट प्रदर्शनरामनगर/उत्तराखंड।Green Field Academy Senior Secondary School के कक्षा 12वीं के छात्र अंश अग्रवाल ने Joint Entrance Examination Main (JEE Main 2026 – Session 1) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.54 NTA स्कोर प्राप्त किया है।विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने भौतिकी में 97.58, रसायन विज्ञान में 98.29 तथा गणित में 97.46 NTA स्कोर अर्जित किया। वर्तमान में अंश 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं और इस महत्वपूर्ण परीक्षा में उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।विद्यालय के मैनेजर डायरेक्टर श्री शिशुपाल सिंह रावत, डायरेक्टर श्री गौरव रावत एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन बिष्ट सहित समस्त शिक्षकों ने अंश को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। प्रबंधन ने इसे छात्र की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम बताया।विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि अंश भविष्य में भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।



