Uttarakhand

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला


बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार की देर रात अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। यह हमला उनके खुद के घर के अंदर ही हुआ। घायल सैफ अली को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना आधी रात को सैफ अली के बांद्रा स्थित घर पर हुई। सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि हमलावर उनकी नौकरानी के साथ बहस कर रहा था, नौकरानी को बचाने के लिए वह आगे आए तो हमलावर ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बतायी है। जो जख्म गहरे हैं उनकी सर्जरी की जा रही है।

बांद्रा के डीसीपी का कहना है कि रात करीब 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *