
#काशीपुर से भाजपा का उम्मीदवार कौन ? #2027_विधानसभा के लिए अभी से कमर कसी जा रही है… कयासों के बाजार में काशीपुर मेयर दीपक बाली विधायकी के लिए अपनी हर चाल चलकर टिकिट लाना चाहते हैं… सबसे बड़ा सवाल… क्या वो त्रिलोक सिंह चीमा से पार पा पाएंगे ? #मेरा राजनैतिक विश्लेषणात्मक अनुभव मुझे समझा रहा है की दीपक बाली दूर दूर तक टिकिट के आसपास नहीं हैं… कारण स्पष्ट है कि … कई दलों से भटक कर वो भाजपा में आए हैं… मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की करीबी से उन्हें मेयर का टिकिट मिला….! #दूसरा सबसे बड़ा कारण ये है कि चीमा परिवार का टिकिट काटना के रिस्क भाजपा किसी कीमत पर नहीं उठा सकती…! #स्पष्ट है कि भाजपा के पास एक ही तो सरदार विधायक है उसे भी भाजपा टिकिट ना दे… ऐसा हो सकता है क्या ? 2022 चुनाव में त्रिलोक चीमा जितने वोटों (16335) से जीते थे, उतने भी वोट (16074) दीपक बाली नहीं ला पाए थे ! 2002 से लगातार अब तक चीमा परिवार के पास ही काशीपुर सीट रही है… त्रिलोक चीमा के पिता हरभजन सिंह चीमा लगातार विधायक रहे हैं….!#काशीपुर से एक ही शर्त पर चीमा परिवार को नजर अंदाज किया जा सकता है कि जब वो खुद चाहें… ! तो भले ही दीपक बाली मुख्यमंत्री के कितने ही करीब क्यों ना हों… वो भी उन्हें टिकिट नहीं दिला सकते ! और हाँ इस पर मैं 101% दावा भी कर सकता हूँ कि त्रिलोक सिंह चीमा का टिकिट भाजपा किसी कीमत में नहीं काट सकती ! #कुछ लोग ऐसा भी कयास लगा रहे हैं कि खुद CM धामी यहाँ से चुनाव लड़ सकते हैं…. तो इन कयासों पर मुझे नादानी नजर आती है… खैर आप बताएं कि क्या चीमा परिवार को नजर अंदाज किया जा सकता है ?
#BJP_Uttarakhand Mahendra Bhatt #kashipur #election #MLA



