#पिता_की_डाँट_पर_बेटे_ने_जान_दी….😪#ये_खबर_हर_पिता_और_हर_बेटे_के_लिए_है!#एक पिता जानता है कि उसके डांटने से उसका बेटा उससे डरने लगेगा… लगभग नफरत करने लगेगा….प्यार कम कर देगा… अपने दिल की बात बताने से डरेगा… पर फिर भी पिता अपने दिल पर पत्थर रखकर.. अपने बेटे को उसकी गलती पर डाँटता है… ताकि उसका भविष्य सुरक्षित बना सके…. अपने बेटे को डाँटने के बाद… वो अपने बेटे के गुस्से और नाराजगी पर अपनी ममता का गला घोंट कर… उसे फिर भी डांटता है…. ! #पर एक पिता अपने बेटे को माँ से बहुत ज्यादा प्यार करता है… माँ तो डाँटकर मना लेती है… बाप नहीं मना पाता… माँ अपने बेटे के गले लगकर.. अपनी डाँट का कर्ज चुका लेती है.. पर पिता नहीं कर पाता… वो अपने बेटे से गले लगना चाहता तो है पर बेटा … जो माँ के लिए फील करता है वो पिता के लिए नहीं कर पाता… क्योंकि माँ गलती पर मौन रह जाती है पर पिता नहीं रह पाता…. ! #आज जब ये पढ़ा कि बाप की डाँट से नाराज होकर बेटे ने बैजनाथ गरूड़ बागेश्वर उत्तराखंड में झील में कूदकर जान दे दी तो… दिल रो उठा… ! दिल ज्यादा तब रोया जब पिता ने अपने इकलौते बेटे को डाँटने पर पछतावा व्यक्त कर … रो रो कर कहा कि बेटा नहीं डाँटूगा.. बस एक बार वापस आजा… ! #बेटा स्मिथ उर्फ अंशु ग्रैंडी 12वीं में एक बार फेल हो चुका था… बोर्ड परीक्षाएं सर पर होने के बावजूद वो पढ़ाई नहीं कर रहा था तो बाप ने पढ़ाई के लिए डाँट दिया… बेटे को बुरा लगा.. बस डाँट की नाराजगी में झील में कूद गया… !#एक_पिता के तौर पर मैं इस खबर से सदमे में हूँ… मेरे दो बेटे हैं… मैं उनसे कितना प्यार करता हूँ … ये कोई बताने वाली बात नहीं है… बस एक पिता के तौर पर सभी से पूछना चाहता हूँ कि बेटे की गलती पर बाप डाँटे ना तो क्या करे…. 😪#नोट -:- तीन तस्वीरों में मैं अपने बेटों के साथ हूँ और चौथी तस्वीर उस खबर की है जिसमें एक बाप को उसका फर्ज निभाने की सजा मिलने का जिक्र है ! @topfans #uttarakhand #fatherson #love
Related Articles
दशरथ का किरदार निभाते हुए हार्ट अटैक से मृत्यु
Posted on Author Ravi_ke_bindaas_bol
चंबा: जिला मुख्यालय चंबा में श्री राम लीला का मंचन कर रहे एक कलाकार की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरेश महाजन उर्फ शिबू निवासी मोहल्ला मुगला के तौर पर हुई है। यह घटना मंगलवार देर शाम करीब 8.30 बजे की है। मृतक की आयु 73 वर्ष थी। अमरेश […]
Hello world!
Posted on Author jumboharidwr
Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
भारत मंडपम पर AI सम्मिट में कांग्रेस के नग्न प्रदर्शन पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत की तीखी टिप्पणी ।
Posted on Author Ravi_ke_bindaas_bol
भारत मंडपम् में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट जैसे वैश्विक मंच पर कांग्रेस द्वारा किए गया विरोध प्रदर्शन को सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं आश्चर्यजनक बताया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान, नवाचार और तकनीक की सदी है, जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकास की दिशा निर्धारित कर रही है। […]

