#पिता_की_डाँट_पर_बेटे_ने_जान_दी….😪#ये_खबर_हर_पिता_और_हर_बेटे_के_लिए_है!#एक पिता जानता है कि उसके डांटने से उसका बेटा उससे डरने लगेगा… लगभग नफरत करने लगेगा….प्यार कम कर देगा… अपने दिल की बात बताने से डरेगा… पर फिर भी पिता अपने दिल पर पत्थर रखकर.. अपने बेटे को उसकी गलती पर डाँटता है… ताकि उसका भविष्य सुरक्षित बना सके…. अपने बेटे को डाँटने के बाद… वो अपने बेटे के गुस्से और नाराजगी पर अपनी ममता का गला घोंट कर… उसे फिर भी डांटता है…. ! #पर एक पिता अपने बेटे को माँ से बहुत ज्यादा प्यार करता है… माँ तो डाँटकर मना लेती है… बाप नहीं मना पाता… माँ अपने बेटे के गले लगकर.. अपनी डाँट का कर्ज चुका लेती है.. पर पिता नहीं कर पाता… वो अपने बेटे से गले लगना चाहता तो है पर बेटा … जो माँ के लिए फील करता है वो पिता के लिए नहीं कर पाता… क्योंकि माँ गलती पर मौन रह जाती है पर पिता नहीं रह पाता…. ! #आज जब ये पढ़ा कि बाप की डाँट से नाराज होकर बेटे ने बैजनाथ गरूड़ बागेश्वर उत्तराखंड में झील में कूदकर जान दे दी तो… दिल रो उठा… ! दिल ज्यादा तब रोया जब पिता ने अपने इकलौते बेटे को डाँटने पर पछतावा व्यक्त कर … रो रो कर कहा कि बेटा नहीं डाँटूगा.. बस एक बार वापस आजा… ! #बेटा स्मिथ उर्फ अंशु ग्रैंडी 12वीं में एक बार फेल हो चुका था… बोर्ड परीक्षाएं सर पर होने के बावजूद वो पढ़ाई नहीं कर रहा था तो बाप ने पढ़ाई के लिए डाँट दिया… बेटे को बुरा लगा.. बस डाँट की नाराजगी में झील में कूद गया… !#एक_पिता के तौर पर मैं इस खबर से सदमे में हूँ… मेरे दो बेटे हैं… मैं उनसे कितना प्यार करता हूँ … ये कोई बताने वाली बात नहीं है… बस एक पिता के तौर पर सभी से पूछना चाहता हूँ कि बेटे की गलती पर बाप डाँटे ना तो क्या करे…. 😪#नोट -:- तीन तस्वीरों में मैं अपने बेटों के साथ हूँ और चौथी तस्वीर उस खबर की है जिसमें एक बाप को उसका फर्ज निभाने की सजा मिलने का जिक्र है ! @topfans #uttarakhand #fatherson #love
Related Articles
छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की । पुलिस ने जान बचाई रामनगर में
रामनगर के कोसी बैराज पर मुरादाबाद की रहने वाली एक छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है, गुरुवार देर रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव कोतवाली रामनगर में तैनात कांस्टेबल प्रीतम चौधरी और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार की […]
अल्मोड़ा उत्तराखंड में नाबालिग के साथ लव जिहाद से सनसनी !
अल्मोड़ा के दान्या क्षेत्र में लव जिहाद से सनसनी ! #उत्तराखंड के अल्मोड़ा के दान्या क्षेत्र में एक बालिग युवक के मोबाइल से क्षेत्र की कथित तौर पर 5 नाबालिग लड़कियों के अश्लील तस्वीर मिलने की बात सामने आई है! युवक बिजनौर या नजीबाद का बताया जा रहा है ! #क्षेत्रीय युवक ने लाइव आकर […]
#काशीपुर से भाजपा का उम्मीदवार कौन ? Trilok Singh Cheema या Deepak Bali ?
#काशीपुर से भाजपा का उम्मीदवार कौन ? #2027_विधानसभा के लिए अभी से कमर कसी जा रही है… कयासों के बाजार में काशीपुर मेयर दीपक बाली विधायकी के लिए अपनी हर चाल चलकर टिकिट लाना चाहते हैं… सबसे बड़ा सवाल… क्या वो त्रिलोक सिंह चीमा से पार पा पाएंगे ? #मेरा राजनैतिक विश्लेषणात्मक अनुभव मुझे समझा […]

