Uttarakhand

गर्ल फ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में बैठे युवक से वसूले 11 हजार, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

रेस्टोरेंट में अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ बैठकर खाना खा रहे एक युवक को पुलिस कर्मियों ने पुलिस चौकी पर बैठाकर 11 हजार रूपये की रिश्वत लेकर छोड़ा, यह जानकारी जब पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आयी तो आरोपी दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना शाहगंज का है। जानाकरी के अनुसार आगरा में पैसे लेने की वजह से पुलिस ने एक बेकसूर लड़के को चार घंटे तक चौकी पर बैठाए रखा। चार घंटे बाद उससे 11 हजार रूपये की अवैध वसूली कर छोड़ दिया। आरोप है कि एक रेस्टोरेंट में बैठकर एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाना खा रहा था। तभी वहां पर चौकी पुलिस पहुंच गई। ए लड़के को जबरन चौकी पर ले आई। चार घंटे तक लड़के को चौकी पर बैठाए रखा। सूचना पर लड़के के पिता पहुंच भी चौकी पहुच गए। उन्होंने भी पुलिस से अपने बेटे का कसूर पूछकर उसे छोड़ने की विनती की। लेकिन पुलिस कर्मी नहीं मानें। लड़के के पिता ने जब पुलिस को 11 हजार रूपये दिये तब उसे छोड़ा गया। मामला डीसीपी सिटी सूरज राय के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसीपी को जांच सौंप दी। जांच में यह सभी आरोप सही पाए गए। उसके बाद डीसीपी ने दरोगा जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल किशोर, सिपाही आकाश और जावेद को सस्पेंड कर दिया। आगे पूरे मामले की जांच एसीपी सदर विनायक भोसले को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *