योगेश शर्मा
दारोगा भर्ती घोटाले में शामिल पुलिसकर्मी अब खुद पुलिस के रडार पर आ गए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। जिसके बाद आरोपियों की मुश्किल बढ़ गई है। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस निर्णय का स्वागत किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने कहा कि कांग्रेस राज में हुए दरोगा भर्ती घोटाले में शामिल आरोपियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुक़द्दमा दर्ज करने के आदेश दिए है। राजस्व पुलिस के इलाकों को रेगुलर पुलिस को सौंपने की दिशा में भी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए है। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने सीएम धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ज़ीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति पर काम करने वाली भाजपा सरकार UKSSSC प्रकरण की तरह इसमें भी दोषियों को शीघ्र ही सलाखों के पीछे पहुंचायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि 2015 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान 339 दरोगाओं की भर्ती में पेपर लीक व प्रश्नपत्रों की OMR शीट में भी छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे थे । उस समय प्रदेश की जनता के साथ मिलकर भाजपा ने जांच के लिए आंदोलन भी चलाया था। लेकिन तत्कालीन सीएम हरीश रावत के कानों में जूं तक नही रेंगी। अब इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर पहले आरोपों की जांच व मुकद्दमा दर्ज करने के बाद सच सामने आना तय है ।
श्री भट्ट ने पर्वर्तीय क्षेत्रों में राजस्व पुलिस क्षेत्रों की कानून व्यवस्था अधिक दुरुस्त करने के लिए उन्हें रेगुलर पुलिस को सौपने की दिशा में उठाये जा रहे कदमों को आज की जरूरत बताते हुए समर्थन किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व प्रदेश की जनता की तरफ से सीएम पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों निर्णय के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार पुनः साबित किया है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नही होगा।
