प्रेम प्रसंग का एक रौचक मामला सामने आया है। यह प्रेम प्रसंग मामी और भांजे के बीच हुआ है। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया। मामले में रौचक मोड उस वक्त आया जब भांजे से शादी की जिद पर अड़ी मामी के साथ भांजे ने भी शादी करने से इंकार कर दिया। महिला अब इस मामले में थाने पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
यह मामला उत्तर प्रदेश के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। इस प्रेम प्रसंग की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति रोजी-रोटी की तलाश में तीन साल पहले विदेश चला गया। घर पर उसकी पत्नी थी। इसी बीच महिला का गांव के ही रिश्ते में भांजे के साथ प्रेम हो गया। महिला युवक के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी जब महिला के पति को हुई तो पति ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया, महिला ने भांजे के साथ शादी की जिद की लेकिन अब भांजा भी शादी करने से इंकार कर रहा है।