Uttarakhand

हरिद्वार नगर​ निगम चुनाव में 60 वार्डो में आरक्षण के यह हालात, कॉरिडोर के मुददे से बिछेगी बिसात

दीपक चौहान
हरिद्वार नगर निगम चुनाव में देर रात्रि जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने 60 वार्डो के आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट कर दिया। हरिद्वार की महिला ओबीसी मेयर बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। जिसके बाद से तमाम राजनैतिक दलों ने प्रत्याशियों के नामों पर मंथन का दौर शुरू कर दिया है। प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस के दावेदारों ने अपने अपने आकाओं से संपर्क साधा। देर रात्रि तक समूचे हरिद्वार में निकाय चुनाव को लेकर ही विचार विमर्श चलता रहा। वही निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम दिखाने का प्रयास करेगी। लेकिन इस बार का चुनाव में कॉरिडोर का मुददा गरर्माने वाला है। कांग्रेस कॉरिडोर के मुददे पर भाजपा को घेरने का पूरा प्रयास करेगी। उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार और कनखल तक वार्डो में मुकाबला बेहद रोचक होने के हालात बन चुके है।

हरिद्वार के 60 वार्डो में आरक्षण की स्थिति
1 सप्तऋषि — अनारक्षित, 2 भूपतवाला— महिला, 3 दुर्गानगर— अनारक्षित,
4 खड़खड़ी— अनारक्षित, 5 महादेव नगर— अनारक्षित, 6 भीमगोड़ा— अनारक्षित, 7 हरकी पैड़ी— महिला, 8 गऊघाट— अनारक्षित, 9 ब्रहमपुरी— अनारक्षित, 10 बिलकेश्वर— अनुसूचित जाति, 11 श्रवणनाथ नगर— अनारक्षित, 12 निर्मला छावनी— अनारक्षित, 13 मायापुर— महिला, 14 ऋषिकुल— अनारक्षित, 15 विवेक विहार— अनारक्षित, 16 शिवलोक— महिला, 17 टिबड़ी— अनु महिला, 18 गोविंदपुरी— महिला, 19 खन्ना नगर
— महिला, 20 आवास विकास— अनारक्षित, 21 शारदा नगर— महिला, 22
आर्यनगर— महिला, 23 रामनगर— महिला, 24 कृष्णा नगर— अनारक्षित, 25 आर्यनगर महिला, 26 संदेश नगर— अनारक्षित, 27 लाटोवाली— अनारक्षित, 28 राजघाट— अनारक्षित, 29 कुम्हार गढ़ा— अन्य पिछड़ा, 30 चौक बाजार— अनारक्षित,31 रविदास बस्ती— अनारक्षित, 32 नाथ नगर
—अनारक्षित, 33 शास्त्री नगर— अनुसूचित जाति, 34 अंबेडकर नगर— अनुसूचित जाति, 35 कड़च्छ— अनु महिला, 36 तेलियान— महिला, 37
कोटरवान—अन्य पिछड़ा, 38 मेहतान— अनारक्षित, 39 लोधामंडी— पिछड़ा महिला, 40 पीठबाजार— पिछड़ा महिला,41 कस्वावान— अन्य पिछड़ा,42
बाल्मिकी बस्ती— अनु महिला,43 पांवधाई— अन्य पिछड़ा, 44 त्रिमूर्ति नगर—
अन्य पिछड़ा, 45 तपोवन नगर— अन्य पिछड़ा, 46 नीलखुदाना— पिछड़ा महिला, 47 पांडेवाला— अन्य पिछड़ा, 48 चाकलान— अनारक्षित, 49 लक्कडहारान— महिला, 50 मैदानिया— पिछड़ा महिला, 51 घोसियान— पिछड़ा महिला, 52 अहबाबनगर— अनारक्षित, 53 विष्णु लोक— अनारक्षित, 54 गुरुकुल— अनारक्षित, 55 शिवपुरी— अनुसूचित जाति, 56 हनुमानपुरम् —अन्य पिछड़ा, 57 जगजीतपुर— अनुसूचित जाति, 58 राजा गार्डन— अनारक्षित, 59 सीतापुर— अनारक्षित, 60 हरिलोक— अनारक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *