Uttarakhand

पूर्व सांसद डॉ सत्यपाल ने रदद की गुरूकुल की मीटिंग, बड़ौत हादसे में घायलों की मदद करने निकले


उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में जैन समाज के कार्यक्रम में हुई दुर्घटना में 8 से 10 लोग के मारे जाने की सूचना मिलते ही बागपत के पूर्व सांसद और गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के

कुलाधिपति डॉ सत्यपाल सिंह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित होने वाले तमाम महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को रद्द किया और तत्काल पीड़ितों की मदद करने के लिए हरिद्वार से निकल गए है। उन्होंने दिवंगत लोगों के के पीड़ित परिवारों को इस असीम दुख को सहन करने की प्रार्थना ईश्वर से की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की है।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व पूर्व सांसद डॉ सत्यपाल सिंह इस वक्त हरिद्वार में विश्वविद्यालय प्रागंण में महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन जैसे ही उनको बड़ौत हादसे की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ हेमलता व अन्य लोगों को बुलवाकर सभी कार्यक्रमों को रदद करने की जानकारी दी।
सत्यपाल सिंह ने कहा कि बड़ौत बागपत जिले का सबसे बड़ा कस्बा है टाउन है ,जहां आज सबेरे बहुत श्रद्धालु लोग जैन धर्म का जो निर्वाण लड्डू का कार्यक्रम चल रहा था। उसका जो मान स्तम्भ जो हम लोग टेम्पररी रूप से बनाते है, मुझे लगता है कि अपेक्षा से ज्यादा लोग उसके ऊपर चढ़ गए और बहुत बड़ा हादसा हो गया। सीढ़िया पूरी टूटकर नीचे गिर गयी। लगभग 50-60 फ़ीट की ऊंचाई से काफी लोग नीचे गिर गए। नीचे जमीन पर पत्थर आदि पड़े थे। पत्थरों पर गिर जाने से करीब 8 से 10 लोगों के लो्गों की मृत्यु की जानकारी मिली है। 40-50 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके है और अलग अलग अस्पतालों में बागपत में बड़ौत के अंदर भर्ती है और इसी के अंतर्गत आज यहां पर अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस थी। जिसको मैं रद्द कर रहा हूं। आज आगे के तमाम कार्यक्रम रद्द करके तुरंत बड़ौत के लिए रवाना हो रहा हूं। वहां जाकर के जो भी पीड़ित लोग हैं उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए और जो घायल है उनका व्यक्तिगत तौर पर अस्पताल में जाकर के पूछताछ करने के लिए मैं जा रहा हूं। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जो मृतकों के परिवार है उनको परमात्मा शक्ति दे इस दुख को सहन करने की और जो लोग घायल है उनका अच्छी तरह से इलाज हो। हमारी योगी सरकार सभी का अच्छे से ख्याल रखेगी और सभी का सहयोग करेंगी। वह सभी जल्दी-जल्दी ठीक हो, इस बात के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *