नवीन चौहान.
उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसी क्रम में परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए अभी 18 फरवरी की तारीख घोषित की गई है।
भर्ती परीक्षा में सिपाही के 60244 पदों की भर्ती होगी। प्रदेश में परीक्षा के लिए 6484 केंद्र बनाए गए हैं। 31 लाख अभ्यर्थियों के इस परीक्षा में शामिल होने की संभावना जतायी गई है। लखनऊ जोन में सर्वाधिक 800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में 488 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। सभी परीक्षा केंद्र CCTV कैमरों से लैस होंगे।
